पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य विभाग ने मारे छापे, पनीर घी के सैंपल लिए

स्वास्थ्य विभाग ने मारे छापे, पनीर घी के सैंपल लिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभाग ने गुरुवार शाम शहर में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर पनीर घी के सेंपल लिए। पकड़ा है। सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग के नेतृत्व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की देखरेख में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके शर्मा ने कार्रवाई को अंजाम दिया। सबसे पहले टीम ने मिलन चौक पर पनीर बनाने का काम करने वाले एक संस्थान पर छापा मारा। छापामार कार्रवाई का पता चलते ही उसके आसपास के अन्य पनीर विक्रेता अपनी दुकानें बंद कर चले गए। यहां की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 60 किलो पनीर बरामद किया। जिसमें से सेंपल लेकर सील बंद कर दिए गए। अब इन सीलबंद सेंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

नकली दूध बनाने का सामान मिला

इसकेबाद टीम ने भूना रोड स्थित शिव ट्रेडिंग कंपनी नामक एक गोदाम में दबिश दी। वहां पर टीम को नकली दूध बनाने में प्रयोग किए जाने वाले पॉम ऑयल नामक तेल के करीब पचास टीन, ग्लूकोज के बैग अरारोट आदि सामान मिला। डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि घी में चिकनाहट लाने के लिए पॉम ऑयल तेल की मिलावट की जाती है जोकि अनुचित कानून के खिलाफ है। समाचार लिखे जाने तक छापामार कार्रवाई जारी थी।

हर महीने चलाएंगे अभियान

जिलाखाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि नकली मिलावटी दूध सहित अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए हर माह विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसलिए कोई भी दुकानदार ऐसे खाद्य पदार्थों की बिक्री करे जो मिलावटी हो।