किशोरावस्था में ऐसे करें शरीर की संभाल
स्वास्थयविभाग की टीम द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किशोरावस्था स्वास्थय जांच जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने किशोरावस्था में शरीर में आने वाले बदलाव समस्याओं बारे बच्चों को टिप्स दिए। काउंसलर पूर्ण सिंह ने छात्राओं को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यदि शरीर में कोई विशेष प्रकार की बदलाव नजर आए तो तुरंत अपने चिकित्सक की सलाह लें। डॉ. मौसम शत्रुघन ने छात्राओं को साफ सफाई रखने से होने वाली बिमारियों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी। प्रिसिंपल अंजु नागपाल ने छात्राओं का आह्वान किया कि वे चिकित्सकों द्वारा दिए गए टिप्स को हमेशा याद रखें। इस अवसर पर मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें रूकसाना प्रथम, वर्षा द्वितीय मधु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर उषा, किरण, चरणजीत, क्षमा, हिना सहित अन्य मौजूद रहे।