कर्नल स्कूल में हुई प्रतिभा खोज स्पर्धा
टोहाना | राहग्रुप द्वारा कर्नल पब्लिक स्कूल में हरियाणा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत एक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन पांचवीं से बारहवीं कक्षा तक तीन स्तरों पर आयोजित की गई जिसमें लगभग एक सौ बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान, भारतीय इतिहास भूगोल आदि विषयों के प्रश्न पूछे गए। परीक्षा संयोजक नवल ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य समय रहते विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। प्रधानाचार्य माइकल डिसूजा ने कहा कि ऐसी परीक्षाओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। परीक्षा के आयोजन में कॉर्डिनेटर वैशाली विश्वास, राजेश धीमान, परीक्षा प्रभारी महावीर नैन, कुलदीप कौर, अमनदीप सिंह ने सहयोग किया।