प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
टोहाना | समैणके डीएन सरस्वती स्कूल में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के प्रतिभागियों की कुल दस टीमें बनाई गई जिनसे 13 राउंड में प्रश्न पूछे गए। स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए प्रिंसिपल राजेश शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में हिन्दी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी के अलावा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। निर्णायक जीत सिंह, गुरदीप सिंह, सुबेर सिंह, प्रदीप बसाऊ राम के निर्णय से अन्नु, मोहित, अंकित, रीना, नीलम सुमित प्रथम, रवीना, अरुण सीमा ने द्वितीय तथा सोनिया, अक्षय अक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक सचिव महेंद्र शर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।