ध्रुव सिंगला बना मिस्टर डीएवी
टोहाना | डीएवीस्कूल में जश्न जुदाई नामक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्यारहवीं के छात्रों ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी। विदाई पार्टी में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। पुलकिता, हितिका, कशिश, नवप्रीत, पलक, जैसमिन नवप्रीत ने चिट्टियां कलाइयां पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र प्रिंस ने जादू का शो दिखाया। भावुक ने मेरे महबूब कयामत होगी गीत प्रस्तुत किया तथा मयंक ने स्कूल के दिन आएंगे बहुत याद स्वरचित कविता प्रस्तुत की। प्राचार्या डॉ. माला उपाध्याय ने विदाई ले रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्रों को स्कूल में अच्छे संस्कार ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए। मंच संचालन रीतिका वधवा, हरदीप महारिया, पुलकिता वधवा, राहुल किनरा, नैन्सी वसिमरन गिल ने किया। ध्रुव सिंगला मिस्टर डीएवी तथा काजल मिस डीएवी, अक्षदीप मिस्टर हैंडसम रितिका अरोड़ा मिस ब्यूटीफुल चुने गए।