घर के जाल से गिरकर महिला की मौत
टोहाना | तिलकनगर निवासी एक महिला की अपने ही घर के आंगन में लगे लोहे के जाल से गिरने से उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार 42 वर्षीया निर्मला देवी बुधवार शाम अपने घर की पहली मंजिल पर जाल के पास खड़ी हुई थी। उस समय घर में मिस्त्री लगे हुए थे। सामान को ऊपर ले जा रहे एक मजदूर ने जब निर्मला देवी को एक ओर होने को कहा तो एकाएक वह अनियंत्रित हो गई। भारी शरीर होने के कारण वह संभल नहीं पाई तथा जाल के रास्ते नीचे जमीन पर गिरी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।