पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों को हम देंगे सुरक्षित माहौल: बबली

व्यापारियों को हम देंगे सुरक्षित माहौल: बबली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिशासही सोच नई के संयोजक निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली का काफिला अनाज मंडी पहुंचा। यहां पहुंचने पर आढ़तियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा समर्थन देते हुए लड्डुओं से तोल कर खुशी जताई। व्यापारियों का आभार जताते हुए बबली ने कहा कि यदि उन्हें विधायक बनने का मौका मिला तो उनकी प्राथमिकताओं में व्यापारी वर्ग को सुरक्षित माहौल देना है क्योंकि हलके में आए दिन व्यापारी लूटपाट, छीनाझपटी चोरी के शिकार हो रहे हैं। गुंडागर्दी चरम पर है कानून व्यवस्था बेहाल है। उन्होंने कहा कि इनेलो कांग्रेस के शासन में व्यापारी भयभीत रहा है जिस कारण व्यापारियों में रोष व्याप्त है तथा व्यापारी बदलाव चाहता है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री होते हुए परमवीर सिंह ने हलके में कोई सरकारी उद्योग नहीं लगाया जिस कारण आज यह क्षेत्र पिछड़ता चला जा रहा है।

टोहाना। देवेंद्र सिंह बबली को तोलते अनाज मंडी के व्यापारी।