- Hindi News
- इंटर काॅलेज वॉलीबाल में दुर्गा काॅलेज की टीम ने जीता कांस्य
इंटर काॅलेज वॉलीबाल में दुर्गा काॅलेज की टीम ने जीता कांस्य
दुर्गामहिला महाविद्यालय की बॉलीवाल टीम ने अंतरमहाविद्यालय बॉलीवाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय द्वारा सिरसा में 15 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में दुर्गा कॉलेज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों द्वारा टीम खिलाड़ी संदीप कौर, रितु रानी कर्मजीत के उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए उनका अंतरविश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन किया है।
वहीं महाविद्यालय की छात्रा कविता रानी का अंतरविश्वविद्यालय कबड्डी टीम मेंं चयन किया गया। क्रॉस कंट्री की 6 किलोमीटर दौड़ में कॉलेज की छात्रा स्टेनो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को महाविद्यालय में पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधन समिति प्रधान प्रवीण जैन, राज पंसारी, भूषण सिंगला, सुरेंद्र गोयल प्रिंसिपल सरला खेतरपाल ने विजेताओं तथा खेल प्रशिक्षक शिखा रानी को सम्मानित किया।
तीनदिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की
दूसरीओर दुर्गा महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने क्विज, भाषण, नृत्य, कविता, गीत, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, रंगोली तथा बेस्ट ऑफ वेस्ट आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रिंसिपल सरला खेतरपाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ही छिपी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। संचालन डॉ. नीतू गर्ग रेखा ने किया। क्विज प्रतियोगिता में मंजू सीमा, कनिका प्रियंका तथा मनीषा रेणु, गीत में निशा, लाली तथा अमनदीप जसप्रीत, नृत्य में गौरिश, जसप्रीत जसविंद्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में कनिका रीतू, कविता गायन में कनिका नीतू तथा रंगोली में ज्योति दीपिका क्रमश: प्रथम द्वितीय रही। इसी प्रकार क्ले मॉडलिंग में दीपिका, पेंटिंग में संतोष तथा बेस्ट ऑफ वेस्ट में दीपिका ने बाजी मारी।
टोहाना। अंतरमहाविद्यालय बॉलीवाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता टीम को सम्मानित करते प्रवीण जैन, राज पंसारी, भूषण सिंगला, सुरेंद्र गोयल प्रिंसिपल सरला खेतरपाल।