दुकानदार का रुपयों से भरा बैग उठा ले गए
टोहाना | सोमवाररात करीब सवा नौ बजे बाइकर्स एक दुकानदार का रुपयों से भरा बैग उठाकर भाग गए। पुलिस ने दुकानदार कृष्ण छाबड़ा की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। पीडि़त ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपनी गांधी चौक स्थित दुकान को बंद कर अपनी स्कूटी पर अपने रामनगर स्थित घर पर गया था। जब वह अपनी स्कूटी को घर के बाहर सड़क पर खड़ा कर घर का दरवाजा खोलने लगा तो मदारे शाह पीर की दरगाह की ओर से एक बाइक पर दो युवक वहां आए और पलक झपकते ही उसकी स्कूटी पर रखे बैग को उठाकर तेज गति से अपने बाइक को भगा ले गए।