नियमित करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
हरियाणागवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि तीन वर्ष से अधिक कार्यकाल वाले कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करेगी। यह चेतावनी यूनियन के नेताओं ने सोमवार को नया बाजार स्थित मेहता धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कंवेंशन में दी। जिला प्रधान कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कन्वेंशन का संचालन हरपाल सिंह ने किया। सम्मेलन में यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डेगवाल राज्य सहसचिव भागचंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मेलन में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी सिंचाई बीएंड आर में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कर्मचारियों की मांगों तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मियों को एसीपी का लाभ प्रदान करने, यात्रा भत्ते, एलटीसी चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्तों के भुगतान के लिए बजट आबंटित करने, कच्चे कर्मियों को जून माह से 8100 रूपये का न्यूनतम वेतन देने, मैट्रिक पास कर्मियों को लिपिक के पद पर पदोन्नत करने पर भी विचार किया गया। इस अवसर पर मदन लाल गुलेरिया, कृष्ण सचदेवा, भले राम, धर्मपाल यादव भूप सिंह ने भी संबोधित किया।