गो सेवकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस हों
क्षेत्रके विभिन्न गो सेवा संगठनों ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि गो सेवकों के खिलाफ दर्ज किए मुकदमे वापस लिए जाएं।
एसडीएम डॉ. जेके आभीर को सौंपे ज्ञापन में गो सेवा संगठनों गो रक्षा दल, हिंदूपुत्र गोरक्षा दल, गोसेवा समिति, ज्योतिपुंज गौशाला, कृष्ण गोशाला, शिव नंदी गऊशाला आदि के प्रतिनिधियों राकेश सैनी, गौरव गोयल, चिराग शर्मा, नवजोत सिंह, विनोद, अमरदीप सिंह, नवदीप, शैंकी सैनी, बलवान गुरप्रीत आदि ने मांग की कि हिंदूपुत्र गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सूर्या संत गोपाल दास के खिलाफ सिरसा गोरखपुर में दर्ज किए गए पुलिस मुकदमों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि मुकदमे वापस नहीं हुए तो वे धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।