पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में मनाया मातृ पितृ दिवस

स्कूल में मनाया मातृ-पितृ दिवस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम स्थित न्यू हॉरिजन इंटरनेशनल स्कूल में मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा कविताएं, भजन और भाषण प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मातृ-पितृ के ऊपर एक लघु नाटिका पेश कर पूजन विधि को दर्शाते हुए माता-पिता के स्थान को सर्वोच्च बताया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के संचालक सुरेंद्र राठौर ने की।

विद्यार्थियों को संबोधित करत हुए राठौर ने कहा कि आज के इस भागदौड़ के जीवन में माता-पिता बच्चों के बीच में दूरियां बढ़ती जा रही हैं। इस तरह के आयोजन माता-पिता की भूमिका तथा माता-पिता के सम्मान को जागृत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज हम बाहर की चकाचौंध से इतने प्रभावित हैं कि हमें माता-पिता के लिए समय ही नहीं है। मातृ-पितृ दिवस हमारे को माता-पिता के नजदीक ले जाने का छोटा सा प्रयास है।

राठौर ने सभी से हर रोज मातृ-पितृ दिवस मनाने का आहवान किया ताकि माता-पिता और बच्चों के बीच में दूरी ना बने। इसके बाद स्कूली छात्रा फिजा ने मेरे पिता और मां ममता की मूरत कविता सुनाई। दूसरी कक्षा की छात्रा मानसी एंड ग्रुप ने मुझे माफ करना गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको भावुक कर दिया। अध्यापिका कविता ने मंच का संचालन करते हुए माता-पिता का महत्व बताया। वहीं लीना द्वारा तू कितनी अच्छी है मां तू गीत गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

आठवीं कक्षा के छात्र अंशुल ने माता-पिता जीवन का आधार पर भाषण देकर माता-पिता का सम्मान करने की प्रतिज्ञा की। इस मौके पर रामवतार गुप्ता, प्राचार्या कुसुम दीक्षित सहित अनेक स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...