पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वािर्षकोत्सव में देशभक्ति का संदेश

वािर्षकोत्सव में देशभक्ति का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | शनिवारको तोशाम स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने 41वां वार्षिक महोत्सव मनाया इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद सोखल ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छठी कक्षा के छात्र आदित्य ने मेरे वतन से कव्वाली गाकर सबका मन मोह लिया। इसके बाद छात्र सचिन एंड ग्रुप द्वारा भ्रूण हत्या पर नाटक पेश किया। छात्र ओंकार ने देशभक्ति गीत भारत भाग्य विधाता प्रस्तुत किया। छात्रा दिव्या एंड ग्रुप ने ये कदम बढ़ते सुनाया। छात्रा साक्षी एंड ग्रुप ने हुले-हुलारे ने पंजाबी गिद्दा, छात्रा दिव्या एंड ग्रुप ने हिंदी गाना मस्तों का झुंड पर, छात्र भारत द्वारा पंजाबी भंगड़ा नची जो साडे नाल, छात्रा मोनिका द्वारा आयो रे आयो रे मेरा डोलना पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा अनीता द्वारा हरियाणवी गीत मेरा चुनर मंगवा दे पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। संस्था के चेयरमैन जगदीश मालवाल, निदेशक योगेंद्र मालवाल, प्राचार्य भारत भूषण शर्मा, सुमन महता मौजूद रहे।

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने ४१वां वार्षिक मोहत्सव में छात्र ओंकार एंड ग्रुप देशभक्ति गीत भाग्य विधाता पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए

खबरें और भी हैं...