दादरी डिपो के बस चालक से मारपीट करने वाला निजी बस का परिचालक गिरफ्तार
तोशाम | दादरीडिपो के बस चालक की शिकायत पर पुलिस ने एक निजी बस के परिचालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दादरी डिपो के बस चालक जितेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार को तोशाम से हिसार जा बस को लेकर जा रहा था। उसके कुछ ही देर पहले एक निजी बस हिसार के लिए तोशाम से निकली। वह उसके पीछे से चलकर खानक में उससे आगे निकल गया। बाद में निजी बस के परिचालक ने उसको फोन किया और कहा कि तूने आगे बस क्यों निकाल ली और अपने बस उसकी बस के आगे लगवा दी। जिससे रोडवेज के चालक ने बस रोक ली। परिचालक ने रोडवेज के चालक को नीचे उतार लिया। उसके साथ मारपीट करने लगा और कहने लगा कि तूने बस को आगे क्यों निकाल लिया मैं तेरे को देख लूंगा की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित चालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने चालक की शिकायत पर निजी बस के परिचालक अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर अभियुक्त काे गिरफ्तार कर लिया है। जिसको न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।