पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगाना फीडर के पंप हाउस पर मिले अज्ञात महिला के शव की नहीं हुई पहचान

निगाना फीडर के पंप हाउस पर मिले अज्ञात महिला के शव की नहीं हुई पहचान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगानाफीडर के पंप हाउस एक पर करीबन 25 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया। महिला के गर्भवती होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल शिनाख्त के लिए शव को शवगृह में रखा गया है। महिला का शव एक दिन से ज्यादा पुराना नहीं माना जा रहा है।

काबिले गौर है कि गुरुवार को निगाना फीडर के पंप हाउस एक पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा पंप हाउस के पास एक महिला का शव होने की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। महिला के शरीर पर हरे रंग का सूट लाल रंग की स्वेटर पाई गई। हाथों में चुड़िया भी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव के गले पर रस्सी के निशान थे। संभवत गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। एक तरफ से चेहरा गर्दन जली हुई है। हालांकि थोड़ी चमड़ी जली हुई है चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। प्राथमिक जांच में पुलिस ऐसा मान रही है की हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया है। वहीं शव की पुष्टि के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादसं की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को शिनाख्त के लिए फिलहाल शवगृह में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...