पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम कर्मचारी ने जीता राज्य स्तरीय खेलों में रजत पदक

निगम कर्मचारी ने जीता राज्य स्तरीय खेलों में रजत पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचसे आठ दिसंबर तक आयोजित 40वीं ऑल इंडिया रस्साकसी बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिजली निगम कर्मचारी ने रजत पदक हासिल किया है। तोशाम बिजली बोर्ड में लाइनमैन के पद पर कार्यरत राजेश कुमार ने के पदक जीतकर लौटने पर गर्मजोशी से उसका स्वागत किया गया।

इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। रजत पदक जीत कर लौटे लाइनमैन राजेश कुमार का तोशाम बिजली निगम के कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और निगम कर्मचारी की उपलब्धी पर खुशी मनाई। इससे पहले भी राजेश कुमार स्टेट लेवल पर तैराकी में रजत पदक, पावर लिफ्टिंग इंटर यूनिवर्सिटी में दो बार रजत पदक, इंटर यूनिवर्सिटी बॉडी बिल्डिंग में रजत पदक, नेशनल ओपन सीनियर रस्साकसी में रजत पदक कांस्य पदक, ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड टूर्नामेंट में दो बार स्वर्ण पदक पांच बार रजत पदक और ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड टूर्नामेंट में ही पावर लिफ्टिंग में रजत पदक बॉडी बिल्डिंग में भी रजत पदक हासिल कर चुका है। राजेश कुमार की जीत पर सभी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बधाई दी। इस मौके पर एसडीओ संजय रंगा सतीश कुमार, कुलदीप जेई, मनोज जेई, रामप्रकाश, रामोतार सीए, राकेश, जयदीप शर्मा, अनिल, रामबीर, पवन, नरेश, विनोद माजरा आदि सहित समस्त बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

रजत पदक जीतकर लौटे राजेश कुमार का स्वागत करते बिजली विभाग के कर्मचारी।