पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार नहीं दे रही कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान

सरकार नहीं दे रही कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | बिजलीनिगम कार्यालय में बुधवार को ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान राजेश कुमार ने की। मंच का संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य उपप्रधान सुभाष कौशिक ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की ओर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने बताया कि तोशाम में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को वेतन मिले हुए चार से पांच महीने हो गए हैं। उन्होंने कहा कि तोशाम में निगम की रिहायशी कॉलोनी की हालत जर्जर है जिसकी मरम्मत की ओर भी निगम ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने समस्या समाधान के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाने की मांग की। इस मौके पर बलजीत शर्मा, नरेश जांगड़ा, विनोद माजरा, हवासिंह, सतबीर पपोसा, कपिल शिमली, पवन आदि थे।