पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवराला गांव में शिविर में 32 ने किया रक्तदान

देवराला गांव में शिविर में 32 ने किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैरू| राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवराला में रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदाताओं ने 32 यूनिट रक्तदान किया गया। दैनिक भास्कर, स्काउट मास्टर सुरें‎द्र सिंह, कब मास्टर विनय कुमार, देवराला के 4 डब्लू युवा क्लब के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए रक्तदान शिविर की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवराला के प्राचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने की। शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे राजकीय उच्च विद्यालय सेहर के मुख्याध्यापक प्यारेलाल सांगवान ने बच्चों को रक्तदान का महत्त्व बताया। शिविर का उद्घाटन तोशाम के उपमंडल अधिकारी सतबीर सिंह लोहचब ने किया।

कैरु। गांव देवराला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान कैंप के दौरान जांच करवाती क्षेत्रवासी।