पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही युवाओं को मिल सकता है सही मार्गदर्शन: दीपेंद्र

बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही युवाओं को मिल सकता है सही मार्गदर्शन: दीपेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसददीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को ढाणी माहू में पूर्व सरपंच स्वर्गीय निहाल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही युवा पीढ़ी को जीवन का सही रास्ता मिलता है।

हरियाणा राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के चेयरमैन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व उप प्रधान सचिव आरएस दून के पिता निहाल सिंह की याद में रविवार को ढाणी माहू में श्रद्धांजलि सभा की गई। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सीएम की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि निहाल सिंह एक कर्मयोगी सच्चे समाजसेवी थे। उन्होंने साधारण जीवन व्यतीत किया और अपनी संतान को भी अच्छे संस्कार दिए। वे गांव के सरपंच भी रहे तथा उन्होंने ढाणी माहू और आसपास के क्षेत्र में ग्रामीण विकास के कई काम कराए। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए आरएस दून ने प्रदेश की सेवा की है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा, पूर्व विधायक रणवीर सिंह महेंद्रा, डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, संदीप सिंह, सीएम के प्रधान सचिव एसएस ढि़ल्लो, संपूर्ण सिंह, अजय वैद्य, डीएस ढेसी, रोहतक मंडल आयुक्त्त चंद्र प्रकाश, एसडीएम संजय राय, प्रदीप गुलिया, कमल सिंह, अजीत बामला, एडवोकेट सत्यवान श्योराण, लाल सिंह तंवर, मनीष चौहान डॉ. एसपी यादव आदि मौजूद थे।