पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोशाम में ईवीएम प्रशिक्षण आज

तोशाम में ईवीएम प्रशिक्षण आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | विधानसभाचुनाव के तहत शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल में ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी हवा सिंह पचार ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया था। मगर कुछ कर्मचारियों ने यह प्रशिक्षण नहीं लिया। उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्याक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे उनके अधीन आने वाले उन कर्मचारियों को विवरण निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्हाेंने बताया कि शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल में सुबह आठ से 10 बजे तक, साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे तक तथा दोपहर एक से शाम तीन बजे तक प्रशिक्षण लेने आएं। उन्होंने कहा कि उनके आदेशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।