पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 वर्षीय छात्र नौ सितंबर से लापता

11 वर्षीय छात्र नौ सितंबर से लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | गांवमीरान से 11 वर्षीय रवि नौ सितंबर को घर से अचानक गायब हो जाने के बाद से ही उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने उसके पिता रामरतन की शिकायत पर लापता होने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामरतन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रवि गांव के ही एक प्राइवेट विद्यालय की दूसरी कक्षा का छात्र है। 9 सितंबर को वह विद्यालय से आने के बाद खेलने गया था उसके बाद से वह घर वापस नहीं आया। रामरतन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने उसके पिता रामरतन की शिकायत पर लापता होने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।