पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समारोह कर दी सीनियर्स को विदाई

समारोह कर दी सीनियर्स को विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | थिलोड़स्थित बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक समारोह कर सीनियर छात्र छात्राओं को विदाई दी। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के संचालक धर्मबीर सिंह पिलानियां ने रिबन काटकर की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा सोनम ने जलवा-जलवा पर डांस कर देशभक्ति के प्रति भावविभोर कर दिया। छात्रा सीमा ने हरियाणवीं रागनी के बोल बाहर लिकड़कर तेरे पेट से की प्रस्तुति दी। छात्रा पूजा ने गीत के बोल पहलम तैं मेरा दामण सिमा दे... पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। छात्रा रेणु ने जुल्म ना कमावै मां... बोल पर रागनी प्रस्तुत की। छात्रा मोनिका ने भगत सिंह तेरा जी घबरा जा बंद मकान में.. प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना के प्रति भावविभोर किया। छात्रा सोनम पूनम ने गीत के बोल मेरा नो डांडी का बीजणा... पर डांस प्रस्तुत किया। सोनू एंड ग्रुप ने मैंने जी तैं प्यारा लागे सै मेरा हरियाणा... गीत प्रस्तुत किया।

थिलौड़ स्थित बीआर सी.से. स्कूल में विदाई पार्टी में नृत्य करतीं छात्राएं।

खबरें और भी हैं...