पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो क्रेशरों में लूट के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज

दो क्रेशरों में लूट के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | बागनवालाजोन में स्थित दो क्रेशर इकाइयों से हुई लूट के मामले में पुलिस ने क्रेशर मालिक मुंशी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मालूम हो कि सोमवार मंगलवार की दरमियां रात करीब ढाई बजे दो क्रेशर इकाइयों पर 73 हजार से ज्यादा की नकदी लूट ली गई थी। संजय स्टोन क्रेशर के मालिक विजय कुमार ने बताया था कि रात ढाई बजे मुंशी संदीप लोडर मैन क्रेशर पर थे। ढाई बजे मुंह पर कपड़ा बांधे हुए चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था।

मोहक स्टोन क्रेशर के मालिक ओमप्रकाश ने बताया था कि रात को क्रेशर पर वह स्वयं मौजूद था। करीब दो बजे तीन व्यक्तियों ने वहां लूटपाट को अंजाम दिया था।

खबरें और भी हैं...