तोशाम में भी बंद रही मार्केट
तोशाम | स्वर्णकारोंने बुधवार को तोशाम में मार्केट पूर्ण रूप से बंद रखी। स्वर्णकार एसोसिएशन तोशाम के प्रधान रामस्वरूप ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो ये हड़ताल लंबी भी चल सकती है। इस मौके पर कुंदनलाल सोनी, प्रभुदयाल सोनी, सुभाष सोनी, नरेश सोनी, सतबीर सोनी, अनंतराम सोनी, कृष्ण, राजेश, बलवान, पवन कुमार आदि थे।