पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव की तैयािरयों में जुटा प्रशासन

चुनाव की तैयािरयों में जुटा प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम| विधानसभाचुनाव की तैयारियों के तहत सोमवार से गुरुवार तक राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में कर्मचारियों को ईवीएम मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी तोशाम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हवा सिंह पचार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का समय सुबह ११ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। यदि कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी ने कर्मचारियों को निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया में दिक्कत आए।

लोहारू | लोहारूमें घरों और दुकानों पर लगाए नेताओं के होर्डिंग्स शुक्रवार को लगी आदर्श आचार संहिता के बाद शनिवार को नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा हटवा दिए। नगरपालिका के भवन इंस्पेक्टर की अगुवाई में कर्मचारियों ने शनिवार सुबह देवीलाल चौक, रेलवे स्टेशन रोड, सूरजगढ़ रोड, चुंगी नंबर सात तथा शहीद भगतसिंह चौक के साथ निजी दुकानों और मकानों पर लगाए नेताओं के होर्डिंग्स तथा पोस्टर हटाए हैं। इस बारे में भवन इंस्पेक्टर राकेश श्योराण ने बताया कि कस्बे में आचार संहिता के बाद कहीं भी नेताओं के होर्डिंग तथा पोस्टर नहीं रहने दिए जाएंगे।

तोशाम में एसडीएम ने लाेगों से मांगा सहयोग

तोशाम|एसडीएमएवं तोशाम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी हवा सिंह पचार ने सभी राजनीतिक पार्टियों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने में आमजन से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों आमजन के सहयोग से ही चुनाव शांतिप्रिय संपन्न हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सभी विभागों के अधिकारियों से उनकी अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडऩे के निर्देश दिए हैं। शनिवार को अपने कार्यालय में पचार ने बताया कि उपमंडल प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के मद्देनजर उपमंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम एवं कंपलेंट सेंटर स्थापित किया गया है। उसका नंबर ०१२५३-२५८८०० है। इस नंबर पर सप्ताह के सातों दिन २४ घंटे किसी भी समय शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

भिवानी के घंटाघर चौक पर स्ट्रीट लाइट पर लगे होर्डिंग हटाते नप कर्मचारी।

भास्कर न्यूज | भिवानी

डीसीएवं जिला निर