पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झांवरी के छात्रों ने पाया पहला स्थान

झांवरी के छात्रों ने पाया पहला स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ी झांवरी के विद्यार्थियों की पांच सदस्यीय टीम ने रोहतक में हुई 22वीं राज्यस्तरीय विज्ञान कांग्रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब यह टीम बैंगलुरू में होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में विद्यालय की टीम अपनी प्रतिभा दिखाएगी। सोमवार को टीम के विद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य सहित सभी स्टाफ सदस्यों विद्यार्थियों ने स्वागत किया।

विजेता टीम के मार्गदर्शक जीव विज्ञान के प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गई पांच सदस्यीय टीम का नेतृत्व 12वीं कक्षा के छात्र राहुल पंघाल ने किया। इसमें छात्रा पिंकी, रेखा, ममता मोनिका शामिल थी। मौसम और जलवायु विषय पर विद्यार्थियों ने कृषि में अनुशंसित कृषिक क्रियाओं, वास्तविक क्रियाओं का अध्ययन विषय पर अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। ग्रामीण सीनियर वर्ग में इस टीम को प्रथम स्थान हासिल हुआ। अब यह टीम 27 से 31 दिसंबर को 22वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेगी। विद्यालय प्राचार्य रामकुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि टीम ने कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त की है। सभी विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर अध्यापकों के मार्गदर्शन में आगे बढऩा चाहिए। हर छात्र किसी ना किसी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता है। इस मौके पर प्रवक्ता सुरजीत शर्मा, विनय कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, विजय कुमार मौज्ूद थे।