- Hindi News
- झांवरी में गली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
झांवरी में गली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
गांवझांवरी के ग्रामीणों ने सरपंच पर गली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। इस बात को लेकर गांव के लोगों ने डीसी को एक शिकायत भेजी है। इस शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी ने गांव में पिछले साल लगभग २३ लाख रुपये विभिन्न गलियों के निर्माण के लिए दिए थे। इसमें से साढ़े सात लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गली निर्माण में सरपंच द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग द्वारा बनाए गए एस्टीमेट के अनुसार गली का निर्माण नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा दिए गए 80 एमएम के पेव ब्लॉक की जगह 60 एमएम के ब्लॉक लगाए जा रहे हैं गली निर्माण में निर्धारित मापदंड के अनुसार रोड़ी भी नहीं डाली जा रही। इसके अलावा इस गली के निर्माण में सीमेंट सिर्फ नाम मात्र की ही डाली जा रही है। उन्होंने इस मामले की शिकायत डीसी को भेजी है। झांवरी के सरपंच रामचंद्र ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे एक राजनीतिक स्टंट बताया। अधिकारियों की देखरेख में गली का निर्माण किया जा रहा है।
गली निर्माण में लग रही घटिया सामग्री दिखाते झांवरी के ग्रामीण।