पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केरल से मंगाए खजूर के 45 पेड़

केरल से मंगाए खजूर के 45 पेड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा मुंगीपा धाम परिक्रमा में लगेंगे कई तरह के पेड़

तोशाम। बाबा मुंगीमा धाम परिक्रमा के सौंदर्यीकरण की शुरुआत पहाड़ पर खजूर का पेड़ लगाकर करते एसडीएम हवा सिंह पचार और अन्य।

भास्कर न्यूज | तोशाम

बाबामुंगीपा धाम परिक्रमा के सौंदर्यीकरण पहाड़ को महकाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरु कर दी है। एसडीएम हवा सिंह पचार ने शनिवार को पहाड़ पर खजूर का पेड़ लगाकर इसकी शुरुआत की। ये पेड़ केरल से मंगवाए हैं। यहां खजूर के अलावा अन्य कई तरह के पेड़ पहाड़ की परिक्रमा के साथ-साथ लगाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि बाबा मुंगीपा में आसपास क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। दूर-दराज क्षेत्र से हजारों लोग यहां पर मन्नते मांगने आते हैं। सालभर यहां पर मेले सा आलम रहता है। अब प्रशासन ने पंचायत के सहयोग से इसको और अधिक भव्य बनाने का निर्णय लिया है। फिलहाल यहां पहाड़ के चारों ओर परिक्रमा के लिए पक्के रास्ते का निर्माण किया जा रहा है ताकि यहां आने वाले भक्त बाबा मुंगीपा धाम पर मत्था टेकने के बाद पहाड़ की आसानी से परिक्रमा कर सकें। पहाड़ दूर से ही आकर्षक भव्य दिखाई दे, इसके लिए प्रशासन ने विशेष योजना तैयार की है। इसकी कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। सौंदर्यीकरण की रूपरेखा के अनुरूप केरल से खजूर के ४५ पेड़ चुके हैं। एसडीएम पचार ने जेसीबी की मदद से यहां पर खजूर का पेड़ लगाकर इस योजना की शुरुआत की है। खजूर के अलावा कटहल, मोलसरी, अशोका, रूद्राक्ष, फाईकस स्टार आदि के पेड़ भी यहां पर लगाए जाएंगे, जो चुके हैं। योजना के अनुसार पहाड़ के चारों ओर बनाई जा रही पक्की परिक्रमा के साथ-साथ खजूर के पेड़ लगाए जाएंगे। ये पेड़ २०-२० मीटर की दूरी पर होंगे। इनके बीच में अलग-अलग रंगों के कनेर के पेड़ लगाए जाएंगे। इसी प्रकार कस्बे की ओर दिखाई देने वाले पहाड़ के हिस्से पर लाल रंग के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।

इसी तरह परिक्रमा के नीचे के हिस्से पर बड़-पीपल पापड़ी के पौधे लगाए जाएंगे ताकि यहां से गुजरने वाले भक्तों को जहां एक ओर ठंडी छांव मिल सके, वहीं दूसरी तरफ उनकी आस्था और बनी रहे। ये पेड़ १०-१० मीटर की दूरी पर लगाए जाएंगे। यानि कस्बे की ओर वाला पहाड़ का हिस्सा रंग-बिरंगे फूलों से दमकता नजर आएगा। इस बारे में एसडीएम पचार ने बताया कि बाबा मुंगीपा की परिक्रमा को पक्का किया जा रहा है ताकि यहां किसी को दिक्कत हो।