- Hindi News
- बर्बाद फसलों का जायजा लिया अधिकारियों ने
बर्बाद फसलों का जायजा लिया अधिकारियों ने
तोशाम| साहब,सारी फसल खत्म होगी। इब तो ग्वार की फसल की कढ़ाई के पीस्से भी घर तैं लाग्गंगे। राज्य सरकार द्वारा सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बाद इलाके का दौरा कर रही राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ केंद्र की टीम के सामने शनिवार को सरल, झांवरी, खरकड़ी आदि गांवों के किसानों ने कुछ इस तरह अपनी बात रखी। प्रदेश सरकार ने राज्य को सूखाग्रस्त घोषित किया हुआ है। शनिवार दोपहर बाद केंद्र सरकार की ओर से कृषि विभाग के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. डीपी मलिक के नेतृत्व में केंद्र की टीम ने राज्य के अधिकारियों की एक टीम को साथ लेकर इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। यह टीम शाम करीब साढ़े चार बजे सरल पहुंची। अधिकारियों को खेतों में देखकर किसान भी वहां पहुंच गए। किसान पप्पू नंबरदार, खरकड़ी माखवान के सरपंच सुखबीर पंघाल, झांवरी के सरपंच रामचंद्र फौजी, सुरेंद्र आदि ने अधिकारियों को बताया कि साहब फसल तैयार होने का समय बीतने के बाद दो दिन पहले ही बरसात हुई है। बरसात के अभाव में फसल पूरी तरह खत्म हो चुकी है।