वोट के लिए लोगों को किया जागरूक
तोशाम | भ्रष्टाचारनिरोधक संघ की मंगलवार को गांव इंदीवाली में बैठक हुई। बैठक में की अध्यक्षता यशपाल मलिक ने की। बैठक में लोगों को वोट के अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। मलिक ने बैठक में लोगों को वोट के प्रति जागरूक करते हुए वोट का सही प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप के ही वोट से सही योग्य उम्मीदवार चुना जाता है। मलिक ने कहा कि आपके वोट से ही 14वीं विधानसभा चुनी जाएगी। इस मौके पर रामवतार शर्मा, अनिल तालू, रामफल जांगड़ा, आनंदप्रकाश, अशोक बंसल, राजेश, अनिल बलोदा, अनु शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।