पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली के लिए चार स्थान और बढ़ाए

रैली के लिए चार स्थान और बढ़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | श्राद्धमें विधानसभा प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरने के कारण चुनाव अधिकारी एसडीएम तोशाम ने अगले तीन दिनों में नामांकन लिए प्रत्याशियों की भीड़ देखते हुए जनसभा के लिए चार स्थान और बढा दिए हैं। इससे प्रत्याशियों को रैली करने में दिक्कत नहीं आएगी और अब तोशाम में पांच जगह रैलियां होंगी। इस बारे में एसडीएम हवासिंह पचार ने बताया कि पहले सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम को ही जनसभा के लिए निर्धारित किया गया था। मगर 20 सितंबर से मंगलवार तक केवल एक ही नामांकन भरा गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को श्राद्ध खत्म हो रहे हैं। उसके बाद से प्रत्याशी अपना नामांकन भरने का काम शुरू करेंगे। इस दौरान प्रत्याशी जनसभा भी करेंगे। एक साथ भीड़ एकत्र हो उसके लिए कस्बे में नई अनाज मंडी, पुराना थाना चौक, मैन चौक तिकोना पार्क में भी अब प्रत्याशी जनसभा कर सकेंगे।