- Hindi News
- बदला मौसम, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े
बदला मौसम, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े
तोशाम |मौसम में आए बदलाव के कारण वायरल के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। सामान्य अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। मरीजों में महिलाओं बच्चों की संख्या अधिक है। सामान्य अस्पताल में रोजाना 70 से 80 मरीज वायरल से ग्रस्त होकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि निजी अस्पतालों में भी ओपीडी 30 से 40 फीसदी तक बढ़ गई है। सामान्य अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष रोहिला ने बताया कि इन दिनों वायरल से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसका कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अधिक अंतर आना है। लोग गर्मी लगने पर ठंडा पानी पी लेते हैं, जिससे संक्रमण की चपेट में आने का खतरा रहता है।
येहैं लक्षण
वायरलहोने पर रोगी को गले में जलन होने लग जाती है। छींक, खांसी उल्टी के अलावा सिर भारी होने और तेज बुखार की शिकायत होती है। बदन और सिर में दर्द के साथ पीड़ित को थकान महसूस होती है। ऐसे में वायरल से बचाव के लिए खट्टी ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। साफ पानी पीना चाहिए। ठंडे पानी से परहेज करना चाहिए। अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेना चाहिए।