- Hindi News
- पर्यावरण जागरूकता रैली से दिया पेड़ बचाओ का संदेश
पर्यावरण जागरूकता रैली से दिया पेड़ बचाओ का संदेश
पेड़ोंके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए हमें केवल स्वयं, बल्कि दूसरों को भी पेड़ लगाने पेड़ बचाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यह बात गांव गारनपुरा कलां के राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक कृष्णचंद्र बंसल ने कही। वे सोमवार को स्कूल में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता रैली को रवाना करने से पहले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
पीटीआई पवन कुमार आत्मप्रकाश शास्त्री ने भी पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आज मानव पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है। समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, पेड़ नहीं तो सृष्टि नहीं आदि नारों से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इससे पहले विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण विषय पर पेंटिंग स्पर्धा भी कराई गई। जिसमे लकी कुमारी ने प्रथम, मंजीत कुमारी ने द्वितीय एवं सुशील ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को मुख्याध्यापक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सुरजभान, रमेश, अनिल, सुरेंद्र, बलवान, अशोक, सुदेश, अर्चना, सुमन, जंगबीर, आनंदवीर, दलबीर प्रदीप आदि थे।
तोशाम। गांव गारनपुरा कलां स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के बच्चे रैली िनकालते हुए।