पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थिलोड़ से बादलवाला मार्ग बना तालाब , परेशानी

थिलोड़ से बादलवाला मार्ग बना तालाब , परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवथिलोड़ से बादलवाला मार्ग ने तालाब का रूप ले लिया है, जिससे ग्रामीणों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। सबसे अधिक मुसीबत बच्चों महिलाओं को बनी हुई है। बादलवाला को जाने वाली सड़क गांव थिलोड़ के पास छोटे तालाब में बदल गई।

ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग उठाई है ताकि राहगीर राहत की सांस ले सके। ग्रामीण शीशराम, राजेश, योगेश, धर्मबीर, पृथ्वी सिंह, कलावती, कविता, जोगेंद्र आदि ने बताया कि गलियों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

इसके बारे अधिकारियों को अनेक बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। इस बारे सरपंच कृष्ण कुमार का कहना है कि पंचायत तो लंबे समय से सड़क का निर्माण कराने पर जोर दे रही थी। सड़क के निर्माण के लिए एसडीएम को भी शिकायत की गई है। लेकिन फिलहाल समाधान नहीं हुआ है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सविता कुमार का कहना है कि सड़क को ठीक करवाने के लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है। एस्टीमेट पास होते ही जलभराव वाले हिस्से में सीसी सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा।

तोशाम। ये जोहड़ नहीं सड़क है। गांव थिलौड़ से बादलवाला मार्ग ने तालाब का रूप ले लिया है।