विजेता नीलम को किया सम्मानित
तोशाम | शुक्रवारको कैप्टन हाईस्कूल में समारोह कर विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। समारोह में हाईस्कूल की 10 वीं कक्षा की छात्रा नीलम ने 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य चार सौ मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र पंघाल ने बताया कि 18 से 20 दिसंबर तक कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय महिला खेल उत्सव के लिए नीलम का चयन हो गया है। इस प्रतियोगिता में 25 से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी ही भाग लेते हैं। पूरे हरियाणा में से इसमें 20 महिलाओं का चयन हुआ है। महज 15 वर्ष की आयु में नीलम का पदक जीतना काबिले तारीफ है। विद्यालय उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र यादव, खेल अधिकारी छाजूराम गोयत, कोच सुमन, धूप सिंह रंगा, मा. राजेश, संतोष, रामनिवास, राममेहर, संतोष मिश्रा, संजय, सुरेश, सीमा, राजबाला, रेणु, अन्नू, गायत्री देवी, अनुराधा, सरोज, मंजू, नीलम आदि ने स्कूल स्टाॅफ ने नीलम को बधाई दी है।