पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोशाम में एटीएम वेरिफिकेशन के नाम पर लोगों से हो रही ठगी

तोशाम में एटीएम वेरिफिकेशन के नाम पर लोगों से हो रही ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरनमस्कार! हम एटीएम वेरिफाइंग टीम के सदस्य बोल रहे हैं। आपका एटीएम वेरिफाई करना है। पहले आप अपने एटीएम का 16 डिजिट का नंबर बताएं और इसके बाद पिन नंबर भी बताएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका एटीएम नंबर ब्लॉक कर दिया जाएगा और आप इससे किसी तरह की सर्विस नहीं ले पाएंगे। इस तरह की फर्जी कॉल अब कई लोगों के पास आने लगी हैं।

अगर कोई उल्टे कॉलर से ही सवाल कर ले तो कॉलर फोन काट देते हैं। ऐसा ही एक फोन तोशाम निवासी राजेश कुमार के पास भी आया था। राजेश पूरे मामले को समझ गए और कॉलर को जमकर लताड़ भी लगाई। साथ ही इंटरनेट भी काफी जांच पड़ताल की तो पता चला कि 16 डिजिट के एटीएम नंबर और पिन नंबर के सहारे शॉपिंग की जा सकती है और एटीएम से ही राशि निकल जाती है। कस्बे के लोगों के पास लगातार इस तरह की फर्जी कॉल रही हैं। इसी तरह विनोद के पास भी फोन आया था। फोन आने के साथ ही जैसे ही उनसे कालर ने उनके एटीएम के संबंध में पूछताछ की तो वे पूरे मामले को समझ गए और कालर को बात करने से मना कर दिया। ऐसे में जरुरी है ग्राहक सावधान रहे और किसी भी ऐसे ठग गिरोह के झांसे में आकर अपना पासवर्ड बताएं।

इसतरह से गिरोह ले रहा अपने झांसे में

बैंकखातों में सेंध लगाने वाले गिरोह ने अपना जाल देशभर में बिछा रखा है। ये फोन करके बताते हैं कि नए साल २०१४ में वित्त वर्ष में सभी एटीएम कार्डों का रिन्युअल होना है। इस तरह गिरोह द्वारा एटीएम का कार्ड नंबर और पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (पिन कोड) पूछ लिया जाता है। साथ ही ये भी पूछा जाता है कि आपके मोबाइल फोन पर एसएमएस अलर्ट की सुविधा है या नहीं। बातों में फंसते ही अकाउंट खाली करते देर नहीं लगती।

बैंकएकाउंट एटीएम कार्ड के उपयोग में रखें सावधानी

एचडीएफसीबैंक में कार्यरत साधुराम ने बताया कि इंटरनेट के कारण केवल एटीएम कार्ड नंबर, तीन अंकों का सीवीवी नंबर एवं पिन नंबर की जानकारी होने पर बिना कार्ड के ही पैसों का आहरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने बैंक एकाउंट या एटीएम कार्ड के संबंध में किसी को भी कोई जानकारी ग्राहक दें।