पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में आईआरबी के जवान की मौत

हादसे में आईआरबी के जवान की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | आईआरबी गुड़गांव में नियुक्त गांव खरकड़ी माखवान निवासी नरेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को पुलिस गार्द की सलामी के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। गांव खरकड़ी माखवान निवासी सुरजमल का 24 साल का बेटा नरेश तीन साल पहले आईआरबी में भर्ती हुआ था। वह शनिवार को गुड़गांव से पटौदी क्षेत्र के किसी स्कूल में चल रही बोर्ड परीक्षाओं की ड्यूटी देने आया था। वह आल्टो कार में था कि रास्ते में बस से टक्कर हो गई।
इस हादसे में नरेश ने दम तोड़ दिया। नरेश के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह गांव खरकड़ी माखवान लाया गया। यहां गार्द की सलामी के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर पुलिस गार्द के अलावा डीएसपी पृथ्वी सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

(हादसे में मरे आईआरबी के जवान को अंतिम सलामी देते पुलिस के जवान।)