पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी के लिए करें लंबा इंतजार

शादी के लिए करें लंबा इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इससाल घोड़ी चढऩे का इंतजार कर रहे कुंवारों को विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। उनके विवाह की शहनाई इस साल दिसंबर या फिर अगले साल में ही बज पाएगी। इस साल ‘देव उठनी एकादशी’ के बाद भी 27 नवंबर को विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण देव उठनी एकादशी से पहले अक्टूबर में शुक्र ग्रह का अस्त होना है। शुक्र ग्रह उदय होने के बाद भी इस साल नवंबर में सिर्फ एक और दिसंबर में विवाह के कुछ ही शुभ मुहूर्त हैं। हर साल शरद ऋतु में नवरात्र के बाद देव उठनी एकादशी से विवाह जैसे शुभ कार्य होने शुरू हो जाते थे। लेकिन इस साल शुक्र तारा अस्त होने से ऐसा संभव नहीं होगा।

नहीं है सावा

पंडित चंद्रकांत शास्त्री के मुताबिक इस बार शुक्र के 28 नवंबर को उदय होने के बाद ही विवाह के शुभ मुहूर्त मिलेंगे। नवंबर में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं हैं, चूंकि देव उठनी एकादशी का अबूझ मुहूर्त होता है। ऐसे में तीन नवंबर को मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा नवंबर में शादी विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं निकल रहा। दिसंबर में छह और सात तारीख को शुभ मुहूर्त हैं इनमें रात का लग्न रहेगा।

येहैं विवाह के मुहूर्त

>नवंबर में अति शुभ मुहूर्त - 3

> दिसंबर में अति शुभ मुहूर्त - 3, 6, 7