पीड़ित परिवार को दी मदद
तोशाम | तोशामव्यापार मंडल ने एक फरवरी को आग लगने से हुए हादसे के पीड़ित परिवार को 11 हजार की राशि का चेक भेंटकर किया है। उल्लेखनीय है कि एक फरवरी को सिवानी मार्ग पर विधवा राजकुमारी के घर पर उसका लड़का बिंटू चाय बना रहा था। उस समय साथ रखे कपड़े में आग लग गई थी। इससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। राजकुमारी की कमजोर हालात को देखते हुए व्यापार मंडल ने उसको आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया। इस पर व्यापार मंडल ने शनिवार को राजकुमारी 11 हजार रुपये की राशि का चैक भेंट किया। व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक ने बताया कि इसको लेकर व्यापार मंडल की एक बैठक हुई जिसमें पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये का देने का फैसला लिया गया। चैक भेंट करने वालों में व्यापार मंड़ल प्रधान जोगेंद्र मलिक, सुरेश लाठर, मोहनलाल, सुरेश गुप्ता, राकेश, पवन गर्ग, रामनिवास वर्मा, करतार, सुनील आदि थे।