- Hindi News
- होर्डिंग बोर्ड के लिए स्थान निर्धारित किया
होर्डिंग बोर्ड के लिए स्थान निर्धारित किया
विधानसभाचुनाव को लेकर प्रचार सामग्री लगाने के लिए तोशाम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हवासिंह पचार ने स्थान निर्धारित किए हैं। इन स्थानों के अलावा अन्य किसी स्थान पर होर्डिंग बोर्ड लगाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि गाड़ियों पर पार्टी के झंडे, स्टीकर प्रत्याशी या नेता का फोटो प्रशासन की अनुमति से ही लगाएं। ऐसा नहीं करने पर वह गाड़ी जब्त कर ली जाएगी। निर्वाचन अधिकारी पचार ने बताया कि होर्डिंग बोर्ड लगाने के लिए पहले प्रशासन की अनुमति लेनी जरूरी है।
उन्होंने बताया कि प्रचार सामग्री लगाने के लिए छपार रांगड़ान, छपार जोगियान, डाडम, ढ़ाणी सरल, खरकड़ी माखवान, लक्ष्मणपुरा, धारण, ढाणी रिवासा, खरकड़ी सोहान, बिडोला, बादलवाला, बागनवाला, अलखपुरा, सांगवान, दांगकलां, दांग खुर्द, बजीणा, ढाणी माहू, निगाना कलां, निगाना खुर्द, पटौदी कलां, पटौदी खुर्द, भारीवास, संडवा, रोढ़ां, बुसान, कतवार, ढाणी कतवार, हसान, साहलेवाला, देवावास, ईशरवाल, जैनावास, मंढ़ाण, झुल्ली और सिढ़ाण, गारनपुरा कलां खुर्द, ढाणी किरावड़, ढाणी मिरान, पिंजोखरा मिरान में नजदीक आम चौक खैरपुरा में मेन चौक होर्डिंग बोर्ड के लिए निर्धारित किए हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गांव झांवरी में नजदीक सीसी चौक, रिवासा, आलमपुर खानक में बस स्टैंड के साथ खाली जगह, गांव दुल्हेड़ी में अंबेडकर भवन के आगे, तोशाम में खेल परिसर के सामने, पार्क पुराना थाना चौक तथा गांव थिलोड़ में पशु अस्पताल के साथ खाली जगह को होर्डिंग बोर्ड के लिए निर्धारित किया है।
आसलवास दुबिया में अनुसूचित जाति चौपाल के साथ, आसलवास मरहेटा, आजाद नगर, नंगला, कोहाड़, राजपुरा खरकड़ी में स्कूल के सामने की जगह निर्धारित की गई। इसी प्रकार बापोड़ा में दिनोद मोड़, बस अड्डा स्कूल के आगे चौक, बीरन में बीसी चौपाल के सामने, दिनोद में भिवानी मोड़ के सामने, भानगढ़ में स्कूल चौक के सामने भाखड़ा में स्कूल के पास चौक निर्धारित किए हैं। इसी प्रकार गांव बिजलानबास, चंदाबास, देवराला, ढाब ढाणी, ढांगर, धारवानबास, गोलागढ़, हेतमपुरा, इंदीवाली, जुई कलां, खापड़वास, खारियाबास, कुसुंभी, लाडियावाली, लहलाना, लोहानी, मालवास, मालवास देवसर, मालवास कोहाड़, मनसरवास, पोहकरवास, सुंगरपुर, भुरटाना आदि गांव में बस स्टैंड होर्डिंग बैनर के लिए तय किए हैं।
उन्होंने बत