पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नकाबपोशों ने खानक के दो क्रेशरों पर की लूटपाट

नकाबपोशों ने खानक के दो क्रेशरों पर की लूटपाट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानकपहाड़ी के बागनवाला जोन में नकाबपोश बदमाशों ने दो क्रेशरों से 73 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी लूट ली। वारदात मंगलवार अलसुबह करीब ढाई बजे की है। क्रेशर मालिकों की मानें तो लुटेरे पैदल ही आए थे।

पहले मामले में संजय स्टोन क्रेशर के मालिक विजय कुमार ने बताया कि रात को मुंशी संदीप लोडरमैन क्रेशर पर थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे हुए चार व्यक्ति क्रेशर पर आए। उस समय मुंशी बाथरूम के लिए उठा था। नकाबपोशों ने तुरंत क्रेशर की लाइटें बंद कर दीं और कमरे में घुसकर दोनों कर्मचारियों को पीटने लगे। उन्होंने उनके मोबाइल फोन तोड़ दिए। उनसे चाबी लेकर अलमारी में रखे 23 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरे मामले में मोहक स्टोन क्रेशर के मालिक ओमप्रकाश ने बताया कि रात को क्रेशर पर वह खुद मौजूद था। दो सवा दो बजे तीन लोग क्रेशर पर आए। उन्होंने टोपी लगा रखी थी और मुंह पर चद्दर लपेटे हुए थे। उन्होंने उससे क्रेशर के भाव को लेकर बातचीत शुरू कर दी। ओमप्रकाश ने बताया कि इसी दौरान जब वह मुड़ा तो उन्होंने पीछे से उसका गला पकड़ लिया। उनके हाथों में डंडे तलवारें थीं। वे उसे कमरे में ले गए और अलमारी की चाबी मांगी। ताला खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाले और ओमप्रकाश का कमरे में बंद कर गए। बाद में उसने पार्टनर को फोन किया, जिसके बाद मजदूरों ने कमरा खोला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...