पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनू और रेणु बने कॉलेज के बेस्ट एथलीट

सोनू और रेणु बने कॉलेज के बेस्ट एथलीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनवारीलाल जिंदल सूईवाला महाविद्यालय में मंगलवार को संपन्न दसवीं खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा रेणु छात्र सोनू बेस्ट एथलीट रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रवक्ताओं के बीच सौ मीटर रेस में डॉ. जोगेंद्र महिला प्रवक्ताओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डिंपल ने बाजी मारी।

इन्होंनेमारी बाजी

सौमीटर रेस में रेणु प्रथम, पिंकी दूसरे नीलम तीसरे स्थान पर रही। छात्रों में सुनील प्रथम, सोनू दूसरे कमल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में छात्राओं में रेणु प्रथम, निशा दूसरे और पिंकी तीसरे स्थान पर रही वहीं छात्रों में बिजेंद्र प्रथम, राकेश दूसरे सुमीत तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा छात्रा रेणु शॉटपुट थ्रो, डिस्कस थ्रो ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर रही। छात्र सोनू दो सो मीटर रेस, रिले रेस तथा शॉटपुट में प्रथम स्थान पर रहा। छात्रा रेणु छात्र सोनू को बेस्ट एथलीट चुना गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्रवक्ताओं के मध्य सौ मीटर रेस में डॉ जोगेंद्र प्रथम, जेपी शर्मा दूसरे विनोद तीसरे स्थान पर रहे। महिला प्रवक्ताओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डिंपल प्रथम, निशा दूसरे बिंदिया तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का समापन महाविद्यालय निदेशक डॉ. ओडी शर्मा ने किया। उन्होंने खेल प्रवक्ता मुलतान सिंह सुनील कुमार को बेहतर प्रतियोगिता करवाने के लिए बधाई दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अशोक सैनी, डॉ. उमेद सिंह दातौली, डॉ. कमल सिंह, डॉ.नीलम महतानी, संजय गुप्ता, जसवंत सिंह, यशपाल महता, श्याम वशिष्ठ, सोमेंद्र शर्मा, जगवीर सिंह आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

बनवारी लाल जिंदल सूईवाला महाविद्यालय में ऊंची कूद स्पर्धा में भाग लेती छात्रा और लंबी छलांग लगाता एक छात्र।

खबरें और भी हैं...