प्राथमिक पाठशाला से सिलेंडर चोरी
तोशाम | राजकीयप्राथमिक पाठशाला खरकड़ी सोहान में अज्ञात चोरों ने गत रात्रि रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी कर लिया, जिसकी सूचना स्कूल के अध्यापकों ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार ने बताया कि रोजाना की तरह वे रसोई घर का ताला अच्छी तरह बंद करके गए थे। लेकिन सुबह आकर देखा तो स्कूल की रसोई घर का ताला टूटा हुआ था और रसोई में से गैस से भरा सिलेंडर गायब था।