पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक से कूद अपहर्ताओं से बची बहादुर छात्रा

बाइक से कूद अपहर्ताओं से बची बहादुर छात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ दो अज्ञात युवकों पर किया मामला दर्ज

भास्करन्यूज | तोशाम

गांवलेघां हेतवान में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने ग्यारहवीं की एक छात्रा के अपहरण का प्रयास किया। लेकिन बहादुर छात्रा ने चलती मोटरसाइकिल से छलांग लगा दी। घायल छात्रा को कैरू स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे लेघां हेतवान में ग्यारहवीं की एक छात्रा अपने खेत में जा रही थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां धमके। दोनों युवकों ने छात्रा को कहा कि वे कृषि विभाग के चिकित्सक हैं। खेत में तुम्हारे पिता के पास जाना है। यह कहकर उन्होंने छात्रा को भी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

थोड़ी दूर चलने पर ही छात्रा ने दोनों युवकों की मंशा भांप ली और मामला कुछ और समझते हुए मोटरसाइकिल से कूद गई। यह देख बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए। चलती बाइक से कूदने पर छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा को कैरू स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है।