पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोशाम बवानीखेड़ा सड़क मार्ग पर हादसे में एक की मौत

तोशाम-बवानीखेड़ा सड़क मार्ग पर हादसे में एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | तोशामबवानी खेड़ा सड़क मार्ग पर मुंगीपा गैस एजेंसी के गोदाम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तोशाम निवासी 42 साल के दर्शन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक दर्शन का तोशाम से बवानी खेड़ा मार्ग पर मकान है। वह गुरुवार सुबह बाजार से घर रहा था। इसी दौरान मुंगीपा गैस एजेंसी के गोदाम के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक दर्शन मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने मृतक के भाई पप्पू की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।