- Hindi News
- गुड़गांव वाली बस अब ईशरवाल की बजाए रात को तोशाम में रुकेगी
गुड़गांव वाली बस अब ईशरवाल की बजाए रात को तोशाम में रुकेगी
ईशरवालसे गुडग़ांव चलने वाली बस अब ईशरवाल की बजाए तोशाम में नाइट स्टे करेगी और सुबह यहीं से रवाना होगी। इस बस का तोशाम से ईशरवाल का रूट काट दिया गया है। यह रूट बंद किए जाने से रूट के विभिन्न गांवों के लोगों में रोष है।
पिछले चार साल से भी ज्यादा समय से सब डिपो तोशाम की बस ईशरवाल से गुडग़ांव चल रही थी। यह बस ईशरवाल से सुबह सवा छह बजे गुडग़ांव के लिए रवाना होती थी। शाम को वापसी में यह बस करीबन सात बजे ईशरवाल में पहुंचकर नाइट स्टे करती रही है। लंबे रूट की इस बस से ईशरवाल की आसपास के गांवों के अलावा कतवार, बुशान, संडवा, पटौदी, थिलौड़ आदि गांवों के यात्रियों और खासकर कर्मचारी वर्ग को फायदा मिल रहा था।
मगर रोडवेज ने एकाएक इस बस का तोशाम से ईशरवाल तक का रूट काट दिया है। इसलिए शनिवार शाम बस का नाइट स्टे ईशरवाल की बजाए तोशाम ही रहा। रूट के बंद होने से दर्जनभर से ज्यादा गांवों के कर्मचारियों और छात्रों को परेशानियों का सामना करना पडे़गा।
रिपोर्ट के आधार पर लिया फैसला
डीआईसुभाष ने बताया कि वहां दो बसों की नाइट होती है। इसलिए यह बस ईशरवाल से बंद की है। दूसरी ओर रोडवेज जीएम उदयवीर दूहन ने बताया कि उनके पास डीआई की रिपोर्ट आई थी। उस पर ही यह फैसला लिया है।