- Hindi News
- वॉलीबाल स्पर्धा में पहाड़ी ने गुरेरा को हराया
वॉलीबाल स्पर्धा में पहाड़ी ने गुरेरा को हराया
ईशरवालमें सोमवार को ईशरवाल युवा क्लब के तत्वावधान में वालीबॉल स्पर्धा शुरू हुई। इसमें पहले मैच में पहाड़ी ने गुरेरा को सात अंकों से मात दी। स्पर्धा का शुभारंभ धर्मसेना के जिला प्रधान मास्टर फूलचंद शर्मा जिला युवा प्रधान पवन लक्ष्मणपुरा ने की।
पवन लक्ष्मणपुरा ने कहा कि खेलों से व्यक्ति के जीवन सर्वांगीण विकास होता है। सभी खेल समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ाते हैं और समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाते हैं। पहले दिन आधा दर्जन मुकाबले हुए। इस मौके पर प्रधान कुलदीप झाझडिय़ा, कृष्ण, धूप सिंह, सोमबीर,नरेंद्र, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।