पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घिराय की टीम ने जीती कबड्डी चैंपियनशिप

घिराय की टीम ने जीती कबड्डी चैंपियनशिप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागनवालाकबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में 30-24 अंकों के अंतराल से घिराय टीम ने कालन टीम को हराकर चैंपियनशिप जीत ली। दोनों टीमों में काटे का मुकाबला रहा। प्रतियोगिता का समापन डेरा बुशान के महंत सोमनाथ राजकुमार बागनवाला ने किया। प्रतियोगिता में लड़कों की 42 टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में हिसार जिले की घिराय बहु अकबरपुर की टीमों के बीच में कड़ा मुकाबला रहा। घिराय ने बहु अकबरपुर को एक अंक से दूसरे सेमीफाइनल में कालन ने बधौड़ को दो अंकों से मात दी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन करीबन आधा दर्जन मुकाबले हुए। जिसमें खिलाडिय़ों ने जमकर अपना दमखम दिखाया। हजारों की भीड़ ने खिलाडिय़ों के दमदार प्रदर्शन पर तालियां बजाकर उनका हौंसला बढ़ाया। बधौड बहु अकबरपुर की टीम का मुकाबला बराबर पर रहा जिससे बहु अकबरपुर ने मैच छोड़ दिया जिससे बधौड गांव की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बेस्ट कैचर कालन टीम का सिंधड़ बेस्ट रेडर घिराय टीम का खिलाड़ी सुभाष रहा बेस्ट कैचर बेस्ट रेडर को एक एक बाइक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुलदीप पटौदी ने मंच का संचालन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे डेरा बुशान के महंत सोमनाथ राजकुमार बागनवाला ने विजेता टीमों को इनाम की नगद राशि देकर सम्मानित किया। विजेता टीमों के अलावा अन्य सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने वाली टीमों को भी खेल कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। डेरा बुशान के महंत सोमनाथ ने कहा कि पहलवानों को बुराइयों से दूर रहकर अपने खेल की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि अच्छा प्रदर्शन करके अपना गांव का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर अनूप बागनवाला, राजकुमार बागनवाला, सुखबीर चेयरमैन, नरेंद्र शर्मा उर्फ पोपट, उमेश बागनवाला, दीपू, बिजेंद्र कोच , वीरेंद्र श्योराण, कुलदीप जटासरा, मास्टर भरथ सिंह, पिकूं, कुलदीप, सोमबीर, पवन कुमार, सुखबीर पंघाल आदि मौजूद थे।

बेस्ट कैचर सिंधड़ कालन को सम्मानित करते राजकुमार बागनवाला नरेंद्र शर्मा।

बागनवाला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जोर आजमाइश करते घिराय कालन टीम के खिलाड़ी।