पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक गंभीरता से निभाएं अपना दायित्व: यादव

शिक्षक गंभीरता से निभाएं अपना दायित्व: यादव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | शिक्षकके कंधों पर बहुत बड़ा भार होता है। शिक्षक बच्चे का भविष्य बनाता है। शिक्षक को शिक्षण कार्य के साथ-साथ समाज के निर्माण बच्चों को जागरूक करने में बढ़चढ़ कर शामिल होना चाहिए। यह बात खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र यादव ने बुधवार को खंड कार्यालय में आयोजित एसएस शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर में अपने संबोधन में कही।

उन्होंने कहा कि शिक्षक को अपनी दायित्व जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए। शिक्षक से समाज को बहुत उम्मीद होती है। उन्होंने कहा कि वे स्कूलों में पहुंचने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करके बच्चों स्वास्थ्य की जांच करने में सहयोग करें। इसी प्रकार स्कूली बच्चों को आयरन की गोलियां समय पर दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले जागरूक अभियान में शिक्षकों की अहम भागीदारी होनी चाहिए। इसके साथ-साथ शिक्षण कार्य गंभीरता से करना चाहिए।