- Hindi News
- दूर से अाने वाले छात्रों को साइिकलें दीं
दूर से अाने वाले छात्रों को साइिकलें दीं
तोशाम | स्कूलजाने के लिए दो किलोमीटर की दूरी का सफर तय करने वाले 30 विद्यार्थियों को मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार की योजना के तहत साइकलें वितरित की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल जाने में दो किलोमीटर से अधिक दूरी का सफर तय करने वाले विद्यार्थियों के लिए साइकिल दी जाती हैं, ताकि बच्चे आराम से स्कूल पहुंचकर शिक्षा हासिल कर सकें। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी यादव ने गांव रिवासा, ढाणी रिवासा, धारण और मंढ़ाण के 30 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की।